लिव इन रिलेशनशिप में रह चुकी है टी.वी की ये फेमस जोड़ियां
बॉलीवुड डेस्क। बदलते मॉडर्न लाइफस्टाइल के कारण अधिकतर लोग शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहना पसंद करते है। अब शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रहना हर किसी की पसंद बन गई है। आज हम आपको शादी से पहले लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके कुछ स्टार्स के बारे बताने जा रहे है आपको बता दें इनमें से कई स्टार्स का रिश्ता तो शादी तक भी पहुंच गया है और कुछ का रिश्ता ब्रेकअप तक। आइए जानते है इन जोड़ियों के बारे में …..
(1) सुशांत सिंह-अंकिता लोखंडे :-
आपको बता दें कि 2009 में पवित्र रिश्ता के सेट पर सुशांत और अंकिता की मुलाकात हुई थी और ये 6 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके है। लेकिन अब इनके रिश्ते में दूरियां आने के कारण ये दोनों अब अलग हो चुके है। इन दोनों के बीच अब कोई रिश्ता नहीं है।
(2) कृष्णा-कश्मीरा :-
आपको बता दें कि कृष्णा और कश्मीरा भी लिव इन में रह चुके है। इन्होंने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया और लिव में रहने के बाद ये दोनों अब शादी के पवित्र बंधन में बंध गए है।
(3) हिना खान-रॉकी :-
हिना खान और शो प्रोड्यूसर जयवंत जयसवाल उर्फ रॉकी की मुलाकात ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के सेट पर हुई थी और फिलहाल ये दोनों भी लिव इन में रह रहे है और बहुत जल्द शादी भी करने वाले है।
(4) ऋत्विक धंजानी-आशा नेगी :-
ऋत्विक धंजानी और आशा नेगी को ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर एक दूसरे से प्यार हो गया था। और ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है और 6 साल से लिव इन इन में रह रहें है।
(5) गुरमीत चौधरी-देबिना :-
टी.वी पर राम-सीता का किरदार निभाने वाले गुरमीत और देबिना भी 7 साल तक लिव इन में रहे थे और इन्होंने किसी को बताएं बिना चुपचाप शादी कर ली थी। इन दोनों की जोड़ी बहुत ही फेमस है।
(6) रश्मि देसाई-नंदीश संधू :-
आपको बता दें कि रश्मि देसाई और नंदीश संधू कुछ सालों तक लिव इन में रहे थे और उसके बाद इन्होंने 2007 में शादी कर ली थी। लेकिन 4 साल बाद ही इन दोनों के रिश्ते में दरार आ गयी और दोनों ने एक दूसरे से तलाक ले लिया।
The post लिव इन रिलेशनशिप में रह चुकी है टी.वी की ये फेमस जोड़ियां appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2z7PpKy
Comments
Post a Comment