आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या
पटना : बिहार में पटना जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में आज आपसी विवाद को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी।
सूत्रों के अनुसार पुलिस के द्वारा यह बताया गया है कि फतेहपुर गांव निवासी शशि शंकर (25) कहीं जा रहा था तभी अज्ञात अपराधियों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी।
सूत्रों के अनुसार यह बताया गया है कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है।शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।जल्द ही यह पता चल जाएगा कि आखिर कातिल कौन है।
The post आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2lQoVtZ
Comments
Post a Comment