फिरोजशाह कोटला मैदान के गेट पर सहवाग का नाम देखकर हुई खुशी: आर्ती
नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया से संन्यास लेने के बाद भी मुल्तान के सुल्तान नाम से प्रसिद्ध वीरू पाजी आज भी उतने ही सुर्खियों में चलते है जितने वो पहले चलते थे। पहले वो सिक्सर मारने की वजह से व नजफगढ़ के नवाब नाम से मशहूर थे लेकिन अब वो सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध है। सहवाग किसी के ब्रिथड़े पर या फिर किसी की खिंचाई करना हो तो अलग तरीके से ट्वीट्स करते है। सहवाग का ट्वीट करने का तरीका अलग ही है।
गौरतलब है की विरु पाजी की पत्नी आर्ती ने इस बार सहवाग को ट्विटर पर अपने अंदाज में बधाई दी, उनके बधाई देने का कारण यह है की फिरोजशाह कोटला मैदान का गेट नंबर-2 सहवाग के नाम से रखा है। पाजी की पत्नी वैसे तो सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती है, लेकिन इस बार उन्होंने अपने पति को ट्विटर पर बधाई दी है।
सहवाग की पत्नी ने ट्वीट कर लिखा ‘ सहवाग ऐसे शख्स हैं जिन्होंने मुझे बताया कि जिंदगी उपलब्धी से ज्यादा बढ़कर है। पर मुझे खिलाड़ी के तौर पर उनकी उपलब्धी पर गर्व है। फिरोजशाह कोटला के गेट पर उनका नाम देखकर खुशी हुई।’ आपको बता दें की वीरू पाजी अपनी पत्नी के लिए तो बहुत बार शानदार ट्वीट करते है, लेकिन इस बार उनकी पत्नी ने पाजी के लिए बहुत ही शानदार ट्वीट कर उनको बधाई दी है।
आर्ती व वीरू पाजी की 2004 में हुई थी लव मैरिज
एक इंटरव्वू में आर्ती की बड़ी बहन ने आर्ती व वीरू पाजी की शादी के बार में बताया की इन दोनों की शादी फैमिली में ही हुई है। बहुत पहले से आर्ती को सहवाग पसंद करते थे। 14 साल तक आर्ती और सहवाग एक दूसरे के दोस्त थे। सहवाग ने 2002 में आर्ती को मजाक़िया अंदाज में प्रपोज किया, लेकिन इसको रियल प्रपोजल समझकर आर्ती ने हां कर दी। 2004 में दोनों एक दूसरे से शादी के बंधन में बंद गए, और अब उनके दो बेटे है।
The post फिरोजशाह कोटला मैदान के गेट पर सहवाग का नाम देखकर हुई खुशी: आर्ती appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zmMz7D
Comments
Post a Comment