इस एक्ट्रेस ने ‘फेम-इस्तान’ सीखने को लेकर ये क्या बोल दिया?
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे ने कहा है कि ‘फेम-इस्तान’ उनके लिए सीखने की एक शानदार प्रक्रिया रही है। राधिका आप्टे एमटीवी के डिजिटल शो ‘फेम-इस्तान’ के एक एपिसोड में नए फिल्म निर्माताओं का मार्गदर्शन करती दिखाई देंगी। फेम-इस्तान चार महत्वाकांक्षी फिल्म निर्माताओं को अपनी फिल्म बनाने के सपने को साकार करने में सक्षम बनाएगा और इन्हें भारतीय फिल्म उद्योग के शीर्ष शख्सियतों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।
हम माह एक फिल्म संरक्षक एक निर्देशक को पेश करेगा। निर्देशक तब अभिनेताओं व लोगों को कॉल करेंगे, जो कि उनकी लघु फिल्म का हिस्सा बनाना चाहते हैं। राधिका आप्टे ने कहा, ‘‘यह एक बेहतरीन सीखने की प्रक्रिया है, क्योंकि मैंने कभी खुद को ऐसे व्यक्ति के तौर पर नहीं देखा जो किसी को भी सलाह दे सकता है। मैं निजी तौर पर इसे एक सहयोगी प्रयास के तौर पर देखती हूं, जिसमें दोनों एक-दूसरे को लाभ पहुंचा सकते हैं, एक-दूसरे से चर्चा कर सकते हैं और एक-दूसरे को राय दे सकते हैं।
The post इस एक्ट्रेस ने ‘फेम-इस्तान’ सीखने को लेकर ये क्या बोल दिया? appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2z3gcLc
Comments
Post a Comment