ऑयली त्वचा पर मेकअप करने के आसान उपाय
लाइफस्टाइल डेस्क। त्वचा कई टाइप की होती हैं जैसे– ऑयली स्किन, नॉर्मल स्किन, ड्राई स्किन आदि। वैसे जिन महिलाओं की स्किन टाइप ऑयली होती हैं उनके लिए मेकअप करना थोड़ा कठिन होता हैं। वो अपने चेहरे पर ज्यादा मेकअप करना पसंद नहीं करती हैं, परन्तु अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैं क्योंकि आज हम आपको ऑयली स्किन पर मेकअप करने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से मेकअप कर सकेंगी।
(1) त्वचा को साफ करें
मेकअप करने से पहले अपनी त्वचा को एल्कोहल फ्री टोनर से साफ करें। यह त्वचा के अतिरिक्त तेल को सोख लेता हैं और त्वचा को कोई नुकसान भी नहीं पहुँचता हैं।
(2) बेस्ट क्वालिटी का मॉइस्चराइजर लगाएं
आप अच्छी क्वालिटी का मॉइस्चराइजर प्रयोग करें इससे आपकी त्वचा मेंटेन रहती हैं। इसको लगाने से मेकअप लंबे वक्त तक टिका रहता हैं और आपको खूबसूरत लुक भी मिलता हैं। ध्यान रखें कि हमेशा ऑयल फ्री वॉटर बेस मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
(3) ट्रांसलूसेंट पाउडर
चेहरे पर पाउडर लगाने के बाद ट्रांसलूसेंट पाउडर का प्रयोग जरूर करें। आप इसे फाउंडेशन लगाने के दस मिनट बाद प्रयोग करें। अंत में ध्यान रखें कि माथा, गालों और नाक को जरूर हाई लाइट करें। बता दे ट्रांसलूसेंट पाउडर हमेशा लाइट ही चुनें।
(4) कंसीलर
हमेशा अपनी त्वचा टोन के अनुसार ही कंसीलर का चुनाव करें। इससे आप अपने चेहरे के दाग–धब्बे को छुपा सकती हैं और इसे लगाने के लिए ब्रश या फिर उंगलियों की सहायता से लगा सकती हैं।
Source: Google
The post ऑयली त्वचा पर मेकअप करने के आसान उपाय appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hLf9s8
Comments
Post a Comment