sss

; //]]>

ठंड से है एलर्जी, तो जरूर करिये इन चीज़ो का सेवन!

हेल्थ डेस्क। वैसे तो मौसम बदलते ही बहुत साडी परेशानिया होने लगती है लेकिन जब गर्मियों के बाद सर्दियों का मौसम आता है तो साथ में सर्दी जुकाम भी लाता है, इसके साथ ही बहुत से लोगो को किसी न किसी तरह की एलर्जी भी होने लगती है। कुछ लोगो को ठंड के मौसम से एलर्जी होती है और इसलिए उन्हें ठंड पसंद भी नहीं होती है। ऐसे में बहुत सारी बातों का ध्यान रखना पड़ता है। अगर आपको भी ठंड से एलर्जी है तो आज हम आपको बताने जा रहे है इससे बचने के कुछ उपायों के बारे में।

1. लहसुन – लहसुन कई स्वास्थ्य परेशानियों से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद करता है। लहसुन में मौजूद एंटी फंगल और एंटी बायोटिक तत्व न केवल आपको एलर्जी से बचाते है, बल्कि शरीर को गर्माहट भी देता है। लहसुन की दो से तीन कलियां रोज चबाना सेहत के लिए लाभकारी होता है।

इन चीजों के सेवन से सर्दियों में शरीर रहेगा गर्म

2. सेब का सिरका – आपने सेब के सिरके के बारे में तो सुना ही होगा। इसे गर्म या गुनगुने पानी में एक चम्मच मिलाकर रोज पिए। अगर आपको शहद पसंद है तो आप इसमें शहद भी मिला सकते है और साथ ही नींबू भी मिला सकते हैं। शहद और नींबू एलर्जी के साथ ठंड की भी आपको बचाएगी।

जानिए सेहत के लिए फायदेमंद है, बासी रोटी

3. विटामिन डी – ठंड में अस्थमा जैसी बीमारियों औैर अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के होने का खतरा बना रहता है। विटामिन डी एलर्जी से निपटने के लिए लाभकारी होता है। सुबह की धूप, फैटी फिश, अंडे आदि में विटामिन डी काफी मात्रा में होता है। आप इनसे इसे प्राप्त कर सकते है।

इलायची के फायदे सुने, अब जानिए इसके ज्यादा सेवन से होने वाले नुकसान

4. विटामिन सी – जिन चीज़ो में विटामिन सी होता है आपको सर्दियों में उन चीज़ो का जरूर सेवन करना चाहिए क्योकि ये बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा होती है जो इम्यून पावर बढ़ाकर आपको एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से दूर रखता है।

इस उपाय से पाएं गर्भधारण में रूकावट की समस्या से छुटकारा!

5. अदरक – अदरक का सेवन करना फायदेमंद होता है, सर्दियों में चाय में अदरक डाल कर पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। अदरक आपकी प्रतिरोधक क्षतमा बढ़ाने और एलर्जी से दूर रखने में आपकी मदद करता है।

The post ठंड से है एलर्जी, तो जरूर करिये इन चीज़ो का सेवन! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AixykS

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop