सोनाक्षी सिन्हा बोली-दबंग फ्रेंचाइजी का भाग हमेशा रहूंगी!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह दबंग फेंचाइजी का हिस्सा हमेशा रहेंगी। सोनाक्षी ने वर्ष 2010 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म‘दबंग’ से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद सोनाक्षी ने दबंग 2 में भी काम किया है। सोनाक्षी का कहना है कि वह दंबग का हिस्सा हमेशा रहेंगी, चाहे उन्हें स्क्रीन स्पेस बहुत कम ही मिले।
सोनाक्षी ने कहा, मुझे लॉन्च करने के लिए मैं हमेशा सलमान की शुक्रगुजार रहूंगी। मैं आज जो कुछ भी हूं, उन्हीं के भरोसे की वजह से हूं। रज्जो (दबंग में सोनाक्षी का नाम) हमेशा दबंग का हिस्सा रहेगी, चाहे उसे कोई छोटा-मोटा रोल ही क्यों ना करना पड़े। ‘दबंग’ सीरीज की अगली फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने जा रही है।
चर्चा थी कि सोनाक्षी सिन्हा ‘दबंग’ सीरीज की अगली फिल्म से बाहर हो सकती हैं। सोनाक्षी ने कहा, कुछ लोगों को सिर्फ बातें बनानी हैं। इन बातों से मैं और सलमान खूब हंसते हैं।
The post सोनाक्षी सिन्हा बोली-दबंग फ्रेंचाइजी का भाग हमेशा रहूंगी! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hcRxfH
Comments
Post a Comment