जब ऐश्वर्या राय बच्चन गाउन में नजर आयीं बेहद खूबसूरत
एंटरटेनमेंट डेस्क: ऐश्वर्या राय बच्चन दुनिया की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती के जल्वे ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में बिखेरे हैं। ऐश्वर्या गाउन को बहुत ही खूबसूरती के साथ पहनती हैं।
कांन्स फिल्म फेस्टिवल 2017 के रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय बच्चन ने माइकल किनको का आइस ब्लू गाउन पहना जिसमे वो बिल्कुल सिंड्रेला की तरह नजर आ रही थीं।
कांन्स फिल्म फेस्टिवल 2017 के इवेंट में ऐश्वर्या ने मार्क बुंगारनेर के फ्लोरल गाउन में सबको अपना दीवाना बना दिया। ऐश्वर्या ने इस बॉल गाउन के साथ येलो कलर के फुटवियर कैरी की।
एक बार फिर ऐश्वर्या ने कांन्स फिल्म फेस्टिवल 2017 के रेड कारपेट पर Ralph & Russo का रेड कलर का रफल गाउन पहना, जिसमे वो बेहद आकर्षक नजर आ रही थी।
ऐश्वर्या सिर्फ रेड कारपेट के लिए ही नहीं बल्कि फोटोशूट के लिए भी गाउन को बहुत ही अच्छे से कैरी करती हैं। वोग 2011 के नवंबर इश्यू के लिए गाउन में ऐश्वर्या राय ने फोटोशूट करवाया।
The post जब ऐश्वर्या राय बच्चन गाउन में नजर आयीं बेहद खूबसूरत appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zxG3L5
Comments
Post a Comment