sss

; //]]>

ये क्या? आउट होने के बाद परेरा को मिली ड्रेसिंग रूम से मदद

खेल डेस्क। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज दिलरुवान परेरा ने मैदानी अंपायर नाइजेल लांग द्वारा आज पगबाधा आउट दिये जाने के बाद ड्रेसिंग रूम की तरफ देखकर रिव्यू लिया। उनका रिव्यू हालांकि सफल रहा परन्तु उनकी ये हरकत कैमरे में कैद हो गई। पारी के 57वें में शून्य के स्कोर पर परेरा को अंपायर लांग ने पगबाधा आउट दे दिया जिसके बाद परेरा ने दूसरी छोर पर खड़े रंगाना हेराथ को देखा और पवेलियन की तरफ लौटने लगे। परन्तु ड्रेसिंग रूप की तरफ मुडऩे के बाद अचानक उन्होंने रिव्यू लेने का फैसला किया। रिव्यू में तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को बदल दिया।

 

Image result for Steve Smith lbw out

 

परेरा से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ भी भारत खिलाफ मार्च में बेंगलुर टेस्ट मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम की तरफ से रिव्यू के लिये इशारा किया था। हालांकि यह साफ नहीं हो सका कि उन्हें ड्रेसिंग रूम से कोई सहायता मिली या नहीं।
Related image

 

स्मिथ की हरकत का जोरदार विरोध करने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने परेरा का विरोध नहीं किया। नियमों के मुताबिक रिव्यू के लिये क्षेत्ररक्षण टीम के कप्तान मैदान में खिलाडय़िों से और बल्लेबाज दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज से मदद परामर्श ले सकते है। आईसीसी के नियम के अनुसार अगर अंपायर को लगता है कि रिव्यू के लिये मैदान से बाहर से मदद मिली है तो वे उसे खारिज कर सकते है।

The post ये क्या? आउट होने के बाद परेरा को मिली ड्रेसिंग रूम से मदद appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AdM8Np

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop