sss

; //]]>

जानिए जब सुनील शेट्टी को पुलिस ने आतंकवादी समझ किया गिरफ्तार…

नई दिल्ली: अभिनेता सुनील शेट्टी ने फिल्म के क्षेत्र में अच्छी छवि बना रखी है। 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले डेशिंग एक्टर सुनील शेट्टी हाल ही में अ जेंटलमैन में नजर आए थे। सुनील शेट्टी आज भी इंडस्ट्री के सबसे फिट एक्टर माने जाते हैं। 2002 में सुनील शेट्टी संजय गुप्ता की फिल्म ‘कांटे’ में काम कर रहे थे। इस फिल्म में सुनील एक बाउंसर अन्ना का किरदार निभा रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग के लिए सुनील पूरी टीम के साथ अमेरिका गए हुए थे।

सुनील शेट्टी शुरू से ही अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते थे। जिस होटल में सुनील शेट्टी ठरहते थे वहां से वो रोजाना ही जिम के लिए जाया करते थे। जिम होटल से काफी दूर थी इस वजह से सुनील शेट्टी सुबह चार बजे ही अपने होटल से निकल जाते और जिम कर फिल्म सेट पर जाते। एक दिन सुनील शेट्टी को जिम में ज्यादा टाइम लग गया।

सुनील सेट पर लेट नहीं होना चाहते थे, इस वजह से उन्होंने अपने किरदार का लुक जिम में ही पहन लिया और वहां से सीधा फिल्म सेट की तरफ जाने लगें। लेकिन सुनील का ये लुक उन पर तब भारी पड़ गया, जब अमेरिकन पुलिस ने उन्हें एक आतंकवादी समझ कर गिरफ्तार कर लिया। सुनील ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस वालों ने उनकी एक नहीं सुनी।

जब इस बात की जानकारी फिल्म सेट पर मौजूद अन्य कलाकारों तक पहुंची तो सब सुनील शेट्टी को बचाने पुलिस स्टेशन रवाना हुए। संजय गुप्ता और अमिताभ बच्चन ने किसी तरह पुलिस वाले को समझाने में कामयाब हुए। इस फिल्म में सुनील शेट्टी के साथ संजय दत्त, अमिताभ बच्चन और कुमार गौरव अहम भूमिका में थे। इस हादसे के बाद सुनील अमेरिका जाने से बचने की कोशिश करते रहते हैं।

The post जानिए जब सुनील शेट्टी को पुलिस ने आतंकवादी समझ किया गिरफ्तार… appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yFyGRH

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop