sss

; //]]>

खुद की कॉमेडी पर हंसी नहीं आती है: अजय देवगन

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि उन्हें अपनी कॉमेडी पर हंसी नही आती है। अजय की कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। फिल्म करीब 200 करोड़ की कमाई कर चुकी है। अजय ने कहा है कि उन्हें अपनी फ़ल्मिों को पर्दे पर देखकर हंसी नहीं आती और कॉमेडी रोल्स के साथ यही मुश्किल हो जाता है कि आपको समझ नहीं आता कि इस बात पर लोग हंसेंगे या नहीं।

 

अजय ने कहा, ये गेस करना मुश्किल होता है कि हमारे इस जोक पर पब्लिक हंसेगी या नहीं क्योंकि हमें मालूम होता है कि ह्यूमर क्या है। इसलिए खुद की फिल्म देखकर कुछ महसूस नहीं होता। अजय ने बताया कि गोलमाल अगेन के दौरान कई बार वो शूट के बीच में हंस पड़ते थे, हम ये कर रहे थे तो उस वक़्त हंसी आ जाती थी क्योंकि वो जोक हमारे लिए नया होता था, लेकिन धीरे धीरे जोक पर हंसी कम होती चली जाती है।

The post खुद की कॉमेडी पर हंसी नहीं आती है: अजय देवगन appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zQNGwC

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop