बिग बी को कपिल ने दिया धन्यवाद
मुंबई। अभिनेता कपिल शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म ‘फिरंगी’ में दमदार आवाज देने के लिए महानायक अमिताभ बच्चन का आभार जताया है। कपिल ने कहा कि अमिताभ ने अपनी दमदार आवाज से उनकी फिल्म को बड़ा बना दिया है।
कपिल ने ट्वीट किया, प्रिय अमिताभ बच्चन सर, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। बस अभी फिल्म देखी है और यह बयां नहीं कर सकता कि आपने अपनी दमदार एवं जोशीले आवाज से हमारी फिल्म को कितना बड़ा बना दिया है।
गौरतलब है कि 1920 के दशक के पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म फिरंगी की कहानी एक भारतीय ग्रामीण के ईद-गिर्द घूमती है, जो ब्रिटिश शासनकाल में कई परेशानियों का सामना करता है। राजीव ढींगरा निर्देशित फिल्म में इशिता दत्ता भी हैं। यह मुख्य रूप से पंजाब और राजस्थान में फिल्माया गया है।
The post बिग बी को कपिल ने दिया धन्यवाद appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2A2UPZV
Comments
Post a Comment