गुंजन सक्सेना पर बायोपिक बनायेंगे करण जौहर
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक करण जौहर विमान चालक गुंजन सक्सेना पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। करण जौहर ने एक बायोपिक बनाने का फैसला किया है और इसके लिए राइट्स भी खरीदें हैं। यह फिल्म गुंजन सक्सेना के जीवन पर आधारित होगी। गुंजन सक्सेना, श्रीविद्या राजन के साथ, भारत की पहली लड़ाकू विमान चालक हैं जिन्होंने 17 साल पहले भारत और पाकिस्तान के बीच हुए करगिल युद्ध में हिस्सा लिया। गुंजन के पिता और भाई भी सेना में हैं।
वर्ष 1994 में गुंजन, उन 25 महिलाओं में शामिल हुई जिन्हें भारतीय वायु सेना में ट्रेनी पायलट के तौर पर चुना गया। गुंजन ने श्रीविद्या के साथ मिल कर कारगिल युद्ध के दौरान चीता हेलिकॉफ्टर उड़ाया और उस जगह से अपने जवानों को सुरक्षित निकाला जहाँ पाकिस्तानी सैनिक मिसाइल से भारतीय सैनिकों को निशाना बना रहे थे। उनकी बहादुरी के लिए गुंजन को अवॉर्ड भी मिला है।
The post गुंजन सक्सेना पर बायोपिक बनायेंगे करण जौहर appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2j1shJS
Comments
Post a Comment