शाहिद की बत्ती गुल में कैमियो करेंगे ये अभिनेता
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर की फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। अभिषेक बच्चन ने शमिताभ , शौकीन्स, नौटंकी साला और झूठा ही सही समेत कई फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस किया है। अभिषेक, शाहिद कपूर की फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। चर्चा है कि अभिषेक बच्चन अब शाहिद कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू में एक छोटा सा रोल करते दिखाई आएंगे।
चर्चा है कि अभिषेक ने फिल्म में इस स्पेशल रोल के लिए सहमति दे दी है। अभिषेक की वर्ष 2015 में आल इज वेल प्रदर्शित हुई थी और 2016 में हाउसफुल 3 रिलीज हुई है। पिछले दिनों उन्होंने जे पी दत्ता की फिल्म पलटन से भी अपना नाम वापस ले लिया था। बताया जा रहा है कि शाहिद कपूर की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू सोशल इश्यू पर होगी। यह एक ऐसे आम आदमी की कहानी है जो बिजली के भारी बिल को ठीक करवाने के लिए बिजली कंपनी के चक्कर लगाता है। फिल्म में शाहिद वकील की भूमिका में होंगे।
The post शाहिद की बत्ती गुल में कैमियो करेंगे ये अभिनेता appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2A9Gbjw
Comments
Post a Comment