sss

; //]]>

जेल से शूटिंग पर जाता था “बॉलीवुड” का ये दिग्गज अभिनेता, और….

इंटरनेट डेस्क। हिंदी सिनेमा बलराज साहनी के जिक्र के बिना अधूरा है। वह पहले युधिष्ठिर साहनी के नाम से जाने जाते थे। लेकिन दुनिया उन्हें बलराज साहब के नाम से ही पहचानती है। बलराज साहब अभिनेता और लेखक होने के साथ-साथ प्रोफेसर व पत्रकार भी थे। उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। इसी दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। बलराज के जेल में होने के कारण निर्माता आसिफ के सामने फिल्म पूरी करने की चुनौती खड़ी हो गई। क्योंकि फिल्म की कई रील शूट हो चुकीं थी।

जेल से शूटिंग पर जाता था “बॉलीवुड” का ये दिग्गज अभिनेता, और….


वहीं दिलीप कुमार, नरगिस जैसे कलाकारों से दोबारा डेट्स हासिल करना भी एक बड़ा मसला था। इस समस्या से निकलने के लिए निर्माता ने सरकार से आर्थिक नुकसान का हवाला देते हुए बलराज को शूटिंग के लिए रिहा करने का निवेदन किया। सरकार ने साहनी की रिहाई की बात तो नहीं मानी। लेकिन शूटिंग के लिए जेल से स्टूडियो आने-जाने की मंजूरी जरूर दे दी। कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद साहनी साहब आर्थर रोड जेल से वैन में बैठकर पुलिस की सुरक्षा में स्टूडियो जाते और शूटिंग के बाद जेल वापस चले जाते।

पति के घर से निकलते है प्रेमी आ जाता था घर, और फिर दोनों…

बता दें, कम्युनिस्ट पार्टी मूवमेंट में शामिल होने की वजह से पुलिस ने उन्हें करीब 6 महीने तक जेल में रखा था। सोचिए जरा, जेल में होने के बाद एक एक्टर रोज शूटिंग पर आ रहा है। अपना बेस्ट दे रहा है। कितनी बड़ी बात है ये जानते हैं आप। सारी परफॉर्मेंस पर फर्क पड़ सकता था। लेकिन बलराज साहब ने अपनी एक्टिंग और निजी जिंदगी में एक फासला रखा, जो बहुत कम कलाकार कर पाते हैं। बहुत कुछ सीखने की जरूरत है बलराज साहनी साहब से आज के एक्टर को भी और लोगों को भी।

The post जेल से शूटिंग पर जाता था “बॉलीवुड” का ये दिग्गज अभिनेता, और…. appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AuXI6y

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop