इलायची के फायदे सुने, अब जानिए इसके ज्यादा सेवन से होने वाले नुकसान
हेल्थ डेस्क। छोटी सी इलायची के बहुत सारे लाभों के बारे में हम सब जानते है क्योकि छोटे होते से ही घर में इसका बहुत सारी चीज़ो में उपयोग होते हुए देखा है। रसोई में हमेशा से रहने वाली इस छोटी सी इलायची के आप सब ने हमेशा से ही फायदे सुने होंगे लेकिन क्या आप जानते है कि इसके ज्यादा सेवन से आपके शरीर को नुकसान भी होते है। अगर आप इसके बारे में नहीं जानते है तो चलिए आज हम आपको बताते है इलायची के ज्यादा सेवन से होने वाले नुकसानो के बारे में।
इलायची में आयरन, विटामिन सी, नियासिन, रिबोफ्लेविन, पौटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शिम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इलायची का प्रयोग सामान्यतः रसोईघरों में मसालों के रूप में तथा पकवानों को सुगंधित बनाने में किया जाता है।
जानिए सेहत के लिए फायदेमंद है, बासी रोटी
इलायची खांसी, बवासीर, टीबी, पथरी तथा दिल के रोगों से निजात पाने के लिए भी उपयोग की जाती है। लेकिन ये तो हम सब जानते है कि हर चीज़ एक लिमिट में ही सही होती है किसी भी चीज़ का लिमिट से ज्यादा होने पर वो नुकसान करने लगती है, कुछ ऐसा ही इस इलायची के साथ भी है। जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इलायची के बीज का ज्यादा सेवन करने से जी मिचलाने और उल्टी जैसी परेशानियां होने लगती है।
अगर आप किसी कारण के चलते, दवाइयों का सेवन कर रहे है तो ऐसे में इलायची का उपयोग न करें इसलिए क्योंकि इलायची में मौजूद एंजाइम्स का दवाओं के साथ रिएक्शन होता है जो शरीर का हानि पहुंचाता है।
इलायची का ज्यादा उपयोग करने से खुजली, त्वचा पर रेशे और लाल धब्बे पड़ने लगते हैं। ऐसे में एक सीमा में ही इसका सेवन करना सही होता है। इसके अलावा कुछ लोगों का शरीर इलायची को लेकर कुछ ज्यादा ही सेंसेटिव होता है। ऐसे लोगों को इलायची के ज्यादा सेवन से सांस लेने में तकलीफ, गले और सीने में दर्द की परेशानी होने लगती है।
ज्यादा मात्रा में इलायची का उपयोग करने से हमारा पाचन तंत्र उसे पचा नहीं पता है। ऐसे में पित्ताशय में पथरी की परेशानी भी हो सकती है। अगर किसी को किडनी से संबंधित समस्या हो तो उसे इलायची से बिल्कुल परहेज करना चाहिए।
इलायची के प्रति अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आपको इसका उपयोग नहीं करना चाहिए। यह आपकी स्किन के लिए ज्यादा हानिकारक हो सकता है। इससे त्वचा में सूजन और दर्द की समस्या आ सकती है।
The post इलायची के फायदे सुने, अब जानिए इसके ज्यादा सेवन से होने वाले नुकसान appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hWuO46
Comments
Post a Comment