सफेद चावलों के बजाए करें काले चावलों का सेवन, रहेंगे स्वस्थ
हेल्थ डेस्क। अधिकतर लोगों को चावल खाने का बहुत अधिक शौक होता है यहां तक कि वे रात के खाने में भी रोजाना चावल का सेवन करते है। लोग इनका रोजाना सेवन तो करते है लेकिन ऐसा करना उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आपको बता दें कि अगर आप चावल खाने का शौक रखते है तो डिनर या ब्रेकफास्ट में सफेद की बजाए काले चावल का सेवन कर सकते है क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए हानिकारक नहीं होते है। बता दें कि व्हाइट और ब्राउन चावल की तुलना में ब्लैक राइस खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते है। यही है इससे हमें कई बीमारियों से छूटकारा मिल जाता है। आइए जानते है रोजाना ब्लैक राइस खाने के फायदों के बारे में ….
(1) दिल की बीमारियां :-
काले चावलों में एंथोसाइनिन नामक तत्व की प्रचूर मात्रा पाई जाती है और ये चावल सफेद और बाउन चावल के बजाए हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। क्योंकि एंथोसाइनिन तत्व हमारी धमनियों में किसी भी प्रकार का कोई पदार्थ नहीं जमने देता। इससे आपको दिल की बीमारी होने का खतरा टल जाता है।
(2) अल्जाइमर :-
अल्जाइमर याददाश्त से संबंधित बहुत ही गंभीर बीमारी होती है ऐसे में काले चावलों का सेवन करने से हम इस बीमारी से बच सकते है। क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण की प्रचूर मात्रा पाई जाती है।
(3) ब्रेस्ट कैंसर :-
काले चावलों में फाइबर की प्रचूर मात्रा पाई जाती है और इनका सेवन करने से हमारे शरीर में सभी पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है इससे ब्रेस्ट कैंसर होने का खतरा टल जाता है और यह लोगों को डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से भी बचाएं रखता है।
(4) सूजन की समस्या :-
काले चावलों का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है और इसका सेवन करने से हमारे शरीर में जितने भी विषैले पदार्थ होते है वे बाहर निकल जाते है यही नहीं इसका सेवन करने से जिन लोगों को सूजन और दर्द की समस्या रहती है उनको भी इससे छूटकारा मिल जाता है।
The post सफेद चावलों के बजाए करें काले चावलों का सेवन, रहेंगे स्वस्थ appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iuzyxU
Comments
Post a Comment