sss

; //]]>

जानिए डिस्को किंग बप्पी लाहिड़ी के बारे में कुछ अनसुनी बातें …

बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड में सबसे जाने माने सिंगर्स में से एक है बप्पी लाहिड़ी । शायद ही कोई होगा जो बप्पी लहरी को नहीं जनता होगा, उन्होंने बॉलीवुड में अपनी आवाज से पहचान बनाई है, और इसलिए ही वो आज भी अपने गीतों के लिए प्रसिद्ध है। बप्पी लहरी अपने तड़कते-भड़कते गानों के लिए काफी प्रसिद्ध रहे। आज संगीतकार बप्पी लहरी 62 साल के हो गए है। तो चलिए उनके जन्मदिवस पर जानते है उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें।

बप्पी लहरी का जन्म 27 नवंबर 1952 को कोलकाता में हुआ था। आपकी बता दे कि उनका असली नाम अलोकेश लाहिड़ी है। बप्पी लहरी को बचपन से ही संगीत से बहुत लगाव था और इसे लगाव के चलते 14 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला संगीत दिया।

‘गोलमाल अगेन’ ने ‘बाहुबली 2’ से कमाए ज्यादा रूपए!

फिल्म इंडस्ट्री में बप्पी लाहिरी उन गिने चुने संगीतकारों में शुमार किये जाते है जिन्होंने ताल वाद्ययंत्रों के प्रयोग के साथ फिल्मी संगीत में पश्चिमी संगीत का मिश्रण करके बाकायदा ‘डिस्को थेक‘ की एक नई स्टाइल को जन्म दिया। अपने इस नये प्रयोग की वजह से बप्पी लाहिरी को करियर के शुरूआती दौर में बहुत सी आलोचनाएं भी झेलनी पड़ी। लेकिन बाद में लोगो ने उनके संगीत को बहुत सराहा और इसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री में ‘डिस्को किंग’ के रूप में जाने जाने लगे।

बप्पी लाहिरी के पिता अपरेश लाहिरी बंगाली गायक थे और उन्ही मां वनसरी लाहिरी संगीतकार और गायिका थी। बचपन से ही बप्पी लाहिरी संगीत के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने के सपने देखने लग गए थे। महज तीन साल में ही बप्पी लाहिरी ने तबला बजाने की शिक्षा हासिल करनी शुरू कर दी।

बप्पी लाहिरी ने अपने माता-पिता से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा भी हासिल की। संगीतकार बप्पी लाहिरी ने अपने कैरियर की शुरूआती वर्ष 1972 में प्रदर्शित बांग्ला फिल्म ‘दादू’ से की लेकिन फिल्म टिकट खिडक़ी पर असफल रही। अपने सपनों को पूरा करने के लिये बप्पी लाहिरी मुंबई आ गए। वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म ‘नन्हा शिकारी’ बतौर संगीतकार उनके करियर की पहली हिंदी फिल्म थी लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म भी असफल रही।

बप्पी लाहिरी को कामयाबी वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म ‘जख्मी‘ से मिली। सुनील दत्त, आशा पारेख, रीना रॉय और राकेश रौशन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में ‘आओ तुम्हे चांद पे ले जाये‘ और ‘जलता है जिया मेरा भीगी भीगी रातो में’ जैसे गीत हिट हुये। वर्ष 1976 में बप्पी लाहिरी के संगीत निर्देशित में बनी एक और सुपरहिट फिल्म ‘चलते चलते‘ रिलीज हुई। फिल्म में किशोर कुमार की आवाज में‘चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना’ आज भी लोगो में प्रसिद्ध है। फिल्म ‘जख्मी’ और ‘चलते चलते’ की सफलता के बाद बप्पी लाहिरी संगीतकार के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुए।

फिल्म “नमक हलाल” बप्पी लाहिरी के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म में किशोर कुमार की आवाज में बप्पी लाहिरी का संगीबतद्ध गीत ‘पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी’ हिट हुआ और आज भी जब कभी सुनाई देता है तो लोग थिरकने पर मजबूर हो उठते है। फिल्म‘ डिस्को डांसर’बप्पी लाहिरी के करियर के लिये मील का पत्थर साबित हुयी। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती की मुख्य भूमिका निभाई, इस फिल्म में बप्पी लाहिरी के संगीत का नया रूप देखने को मिला।

बिग बॉस-11 से बहार होने के बावजूद भी सपना ने जताई ख़ुशी!

‘आइ एम ए डिस्को डांसर‘ और ‘जिमी जिमी जिमी आजा आजा’ जैसे डिस्कों गीत पर लोग थिरकने लगे और आज भी थिरकते है। फिल्म में इस गीत की सफलता के बाद बप्पी लाहिरी डिस्को किंग के रूप में मशहूर हो गये। बप्पी लाहिरी के सिने कैरियर की एक और सुपरहिट फिल्म शराबी से हुई। इस फिल्म में सुपरहिट गीत दे दे प्यार दे मंजिलें अपनी जगह है के जरिये बप्पी लाहिरी ने लोगो को अपना दीवाना बनाया। इसी के द्वारा वो कैरियर में पहली बार सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित भी हुए। वर्ष 1993 में आंखे और दलाल के जरिये उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की लेकिन इसके बाद उनकी फिल्मों को अधिक सफलता नहीं मिली।

बप्पी लाहिरी के गाये गीतों की लंबी फेहरिस्त में कुछ है बंबई से आया मेरा दोस्त, देखा है मैने तुझे फिर से पलट के तू मुझे जान से भी प्यारा है, याद आ रहा है तेरा प्यार, सुपर डांसर आये है आये है, यार बिना चैन कहां रे, जीना भी क्या है जीना, तम्मा तम्मा लोगे, प्यार कभी कम मत करना, दिल में हो तुम, बंबई नगरिया, उलाला उलाला आदि। बप्पी लाहिरी को फिल्म इंडस्ट्री में आये हुये चार दशक हो चुके हैं, वो आज भी हिट है।

PHOTOS: सलमान से लेकर दीपिका तक, इन स्टार्स का रहा है एक से ज्यादा अफेयर

कपिल शर्मा की तरक्की: टीवी से बॉलीवुड और हॉलीवुड में एंट्री

The post जानिए डिस्को किंग बप्पी लाहिड़ी के बारे में कुछ अनसुनी बातें … appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2n7vEAz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop