घर की बालकनी बनाते समय रखें इन वास्तु टिप्स का ध्यान !
इंटरनेट डेस्क: जब लोग अपने घर का निर्माण करवाते हैं तो वे इसे सबसे अच्छा बनाना चाहते है। वे घर के हर क्षेत्र का निर्माण करते समय बड़ी देखभाल करते है। बहुत सारे लोग घर में बालकनी बनाने के लिए भी विशेष ध्यान देते है। बालकनी घर का एक ऐसा भाग है जहाँ आप अपने साथ समय बिताते है। बहुत से लोग अपने बालकनियों में बैठकर स्नैक्स का आनंद लेते है। वे बालकनी में मैडिटेशन और अपनी पसंद के बहुत सारे काम करते है। इसलिए, इसका सही निर्माण करवाना बहुत महत्वपूर्ण है। वास्तव में, घर में बालकनी का निर्माण करवाते समय भी वास्तु शास्त्र का पालन करना जरुरी होता है। घर की बालकनी बनवाते समय निम्नलिखित वास्तु टिप्स ध्यान में रखने चाहिए –
बालकनी बनाने के लिए घर की उत्तर और पूर्व दिशा आदर्श स्थान है। घर के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से में बालकनी कभी भी न बनाएं।
अगर बालकनी में झूला रखा है, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार यह इस स्थिति में होना चाहिए जिस से इस पर बैठे व्यक्ति का चेहरा उत्तर और दक्षिण दिशा में होना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में बालकनी में पौधों को लगाने के लिए भी दिशानिर्देश दिए है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बालकनी में केवल छोटे पौधे ही लगाए जाने चाहिए।
बालकनी में फर्नीचर के आकार को ध्यान में रखते हुए यह वजन में हल्का होना चाहिए। फर्नीचर को बालकनी के दक्षिण-पश्चिम भाग में रखा जाना चाहिए। इसे कभी भी पूर्व और उत्तर भाग में नहीं रखें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बालकनी की छत और मुख्य छत की ऊंचाई के बीच अंतर होना चाहिए। बालकनी छत की ऊंचाई इमारत की छत से कम होनी चाहिए।
The post घर की बालकनी बनाते समय रखें इन वास्तु टिप्स का ध्यान ! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2j0gknL
Comments
Post a Comment