sss

; //]]>

एक हजार बच्चों के लिए ऐश्वर्या राय करने जा रही है ये काम

बॉलीवुड डेस्क। आपको यह जानकर खुशी होंगी कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपने 44वें जन्मदिन पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब ये एक बहुत ही बड़ा काम करने जा रही है। यह खबर सुनने को मिली है कि वे अब एक साल तक करीब एक हजार बच्चों का पेट भरेंगी। यानि कि ऐश्वर्या ने गरीब बच्चों को भोजन उपलब्‍ध करवाने वाली संस्था अन्नमित्र फाउंडेशन मिड डे मील में अपना सहयोग देने का निर्णय लिया है।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या अन्नमित्र मिड डे मील स्कीम इंटरनेशनल सोसाइटी के तहत एक साल तक एक हजार बच्चों के भोजन का खर्च उठाएंगी। इस बात की जानकारी कृष्‍णा कांनशसेनस (इस्कॉन) ने सोमवार को दी है। राधानाथ स्वामी महाराज ने इस योजना के बारे में यह बताया है कि अन्नमित्र फाउंडेशन मिड डे मील योजना 2004 में एक छोटे से कमरे से शुरू की गई थी। लेकिन इसका अब विस्तार इतना बढ़ गया है कि यह करीब 10 लाख बच्चों का पेट भर रही है।

इसके अलावा इस्कॉन के मुख्य राधानाथ स्वामी महाराज ने यह भी बताया है कि अन्नमित्र फाउंडेशन मिड डे मील योजना 2004 में एक छोटे से कमरे से शुरू की गई थी। और उस समय वहां करीब 900 बच्चों के लिए भोजन बनाया जाता था और अब 7 राज्यों में करीब 10 लाख बच्चों को इसके जरिए भोजन उपलब्‍ध करवाया जाता है। आप भी यह जानते है कि 1 नवंबर को ऐश्वर्या ने अपना 44वां जन्मदिन मनाया था लेकिन उस दिन वे काफी उदास थी क्योंकि इन्होंने अपने पिता को खो दिया है इसलिए उन्होंने इस बार अपना जन्मदिन बहुत ही साधारण तरीके से मनाया था।

The post एक हजार बच्चों के लिए ऐश्वर्या राय करने जा रही है ये काम appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2iAocsf

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop