sss

; //]]>

जब एक रन बनाकर आउट हुए सहवाग, पाक ने दी गालियां!

नई दिल्ली: वीरेंद्र सहवाग से आज भी पाकिस्तान के खिलाडी डरते है। सहवाग अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से काफी फेमस थे। सहवाग ने भले ही क्रिकेट छोड़ दिया हो लकिन अब भी वो अपनी मजेदार कॉमेंट्री और शानदार ट्वीट के कारण हमेशा ही सुर्ख़ियो में रहते है। सहवाग जब भी बल्लेबाजी करते थे तो देखने का मजा कुछ और ही होता है। ये विस्फोटक बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ तो और भी खतरनाक बेटिंग करता है।

भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज सहवाग ने अपने कई रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ बनाएं है। सहवाग की पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआत कुछ ठीक नहीं रही थी। पाकिस्तान के खिलाफ 1999 में जब सहवाग मैदान पर अपना पहला मैच खेलने आए थे तो उनके साथ कुछ इस प्रकार की घटना गठित हुई की वो इसे काफी समय तक भूल नहीं पाए थे।

गौरतलब है की इंडियन टीम की तरफ से सहवाग सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आते थे। एक इंटरव्यू में अपने डेब्यू मैच को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ जब वर्ष 1999 में अपना पहला मैच खेला था तो उनका स्वागत शाहिद अफरीदी ने अपशब्दों से किया था। सहवाग ने कहा कि अफरीदी व इमरान नजीर ने उनको गंदी-गंदी गालियां दी थी।

सहवाग के अनुसार भारत-पाकिस्तान मैच में उन्होंने पहली बार तनाव को महसूस किया था। उनकी गालियों से सहवाग इतने परेशान हो गए कि उन्होंने अपना आपा खो दिया और आउट हो गए। सहवाग उस मैच में 1 रन बनाकर आउट हो गए थे। शोएब अख्तर ने सहवाग को आउट किया था। पाकिस्तान ने इस मैच में जीत हासिल की थी। सहवाग इस मैच के बाद हमेशा ही पाक को तनाव देते थे। सहवाग अख्तर के सबसे ज्यादा रन ठोकते थे।

The post जब एक रन बनाकर आउट हुए सहवाग, पाक ने दी गालियां! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zNm5cx

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop