अगर साल में एक बार करेंगे ये काम, तो कभी नहीं पायेंगे जीवन में कष्ट!
ज्योतिष डेस्क। वैसे तो हिंदू धर्म में सभी भगवानों को पूजनीय माना जाता हैं, लेकिन वारों के अनुसार सभी का अपना-अपना महत्व हैं। आज हम बात कर रहें मंगलवार की, मंगलवार का दिन बहुत ही विशेष होता हैं इस दिन को हनुमान जी का दिन माना जाता हैं, इस दिन जो भी पूरे मन से बजरंग बली की पूजा करता हैं उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन हनुमान चालीसा, सुन्दरकाण्ड, हनुमत वडवानल, राम रक्षा स्त्रोत, रामायण के श्लोको को अपने ह्रदय में उतारने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आज आपको कुछ ऐसे उपायों के बारें में बताने जा रहे हैं जिनसे आपके जीवन में आने वाली हर मुश्किल से निजात पाया जा सकता हैं।
शुद्ध घी के रोट का भोग हनुमान जी को लगाने से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है।
अगर आप किसी रोग से पीडि़त हैं तो प्रत्येक मंगलवार ॐ अं अंगारकाय नम: की 5 माला जाप करें। जल्द ही रोग मुक्त हो जाएंगे।
मांगलिक जातक को मांगलिक जातक से ही शादी करनी चाहिए। इससे उनका वैवाहिक जीवन उत्तम रहता है।
कफ पित्त जनित रोगों से परेशान हैं तो प्रत्येक मंगलवार ॐ क्रां क्रीं क्रों स: भोमाय नम: का 5 माला जाप करें।
कर्ज से छुटकारा पाने के लिए ऋण मोचन मंगल स्त्रोत का पाठ करें।
मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं तो मंगल कवच का पाठ करें।
संभव हो तो प्रत्येक साल हनुमान जी की सवामणि अवश्य करानी चाहिए। सवामणि का अर्थ है सवा मन भोग। जो व्यक्ति एक बार सवा मणि कर लेता है उसके जीवन के सारे कष्ट मिट जाते हैं।
The post अगर साल में एक बार करेंगे ये काम, तो कभी नहीं पायेंगे जीवन में कष्ट! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2y7EnUt
Comments
Post a Comment