घर में इन चीजों के लिए दिशाओं का रखें ध्यान, खुल जाएगा भाग्य
इंटरनेट डेस्क। हर व्यक्ति की लाइफ में वास्तु का बहुत अधिक प्रभाव पड़ता है। घर में कई चीजें ऐसी होती है अगर उनको सही जगह पर नहीं रखा जाएं तो इसका हमारे भाग्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार अगर घर और घर में रखी हुई चीजों की दिशा सही हो तो उस व्यक्ति का भाग्य चमकने लगता है। लेकिन उसके द्वारा की गयी थोड़ी सी भी गलती उसका भविष्य तक बिगाड़ देती है। लोग घर के लिए तो वास्तु से संबंधित कई बातें जान लेते है लेकिन उनको घर में रखी वस्तुओं की दिशाओं का ज्ञान नहीं होता है। ऐसे में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है और इससे उनको कई परेशानियों करना पड़ सकता है। आइए जानते है कि वास्तु दोष को दूर करने के लिए क्या उपाय अपनाने चाहिए ?…..
(1) अक्सर लोग घर में वास्तु दोष को दूर करने तुलसी का पौधा घर में जरूर रखते है लेकिन उन्हें सही दिशा का ज्ञान नहीं होता और वे इसे कहीं भी रख देते है लेकिन इससे वास्तु दोष दूर नहीं होता है। वास्तुदोष को दूर करने के लिए छत पर उत्तर पूर्व दिशा में पांच तुलसी का पौधा लगाएं। इससे आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
(2) आपको बता दें कि घर में सात घोड़े की तस्वीर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है लेकिन लोग उसे दिशा के ज्ञान के अभाव में कहीं पर भी न लगा देते है। हमेंशा इस बात का ध्यान रखें कि सात घोड़े के रथ पर सवार सूर्य देव की तस्वीर को पूर्व दिशा में ही लगाएं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।ऐसा करने से आपके घर से वास्तु दोष दूर हो जाएगा।
(3) घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए अपने अतिथि कक्ष में घर के मुखिया के सीट के पीछे पहाड़ या उड़ते पक्षी की तस्वीर जरूर लगाएं। यही नहीं साथ ही अतिथि कक्ष में भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं वाली तस्वीर को भी लगाना शुभ माना जाता है। इससे आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी और आपकी कई समस्याओं समाधान हो जाएगा।
(4) अपने घर में हवन की तस्वीर लगाते समय इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि दिशा कौनसी होनी चाहिए। वास्तुविज्ञान के अनुसार यह बताया गया है कि हवन की तस्वीर को आग्नेय कोण यानी दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना चाहिए लेकिन अगर आपके घर में आग्नेय कोण में शयन कक्ष है तो फिर शांत समुद्र की तस्वीर लगाएं। ऐसा करना वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है।
(5) इस बात का हमेंशा ध्यान रखें कि जिस घर की रसोई दक्षिण पूर्व दिशा में न हों तो वास्तुदोष को दूर करने के लिए रसोई के उत्तर पूर्ण यानी ईशान कोण में सिंदूरी गणेश जी की तस्वीर जरूर लगाएं। ऐसा करना वास्तु अनुसार शुभ माना जाता है।
The post घर में इन चीजों के लिए दिशाओं का रखें ध्यान, खुल जाएगा भाग्य appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2A2achK
Comments
Post a Comment