बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी के प्रावधान को मंजूरी
क्राइम डेस्क। मध्यप्रदेश में 12 साल तक की बच्ची के साथ ज्यादती करने के आरोपी को फांसी की सजा देने के संबंधित संशोधन प्रस्ताव को आज मंत्रि परिषद ने मंजूरी दे दी है। आधिकारिक सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।
कैबिनेट बैठक में ज्यादती और गैंगरेप की घटनाओं के मद्देनजर प्रदेश सरकार कानून में फेरबदल करने जा रही है। अब राज्य में 12 साल तक की बच्ची से ज्यादती पर दोषी को फांसी की सजा दी जाएगी। इसके साथ ही लोक अभियोजन की सुनवाई का अवसर दिए बिना जमानत नही होगी। इसी तरह किसी भी महिला के साथ गैंगरेप की घटना होती है तो भी सारे दोषियों को फांसी पर लटका दिये जाने के प्रावधान संबंधित प्रस्ताव को भी सहमति प्रदान कर दी गई है।
The post बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपी को फांसी के प्रावधान को मंजूरी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2k2a8vX
Comments
Post a Comment