sss

; //]]>

भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में चिकित्सक सहित तीन गिरफ्तार

क्राइम डेस्क। हरियाणा में महेन्द्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी स्थित एक अस्पताल में भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में चिकित्सक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक नवीन जैन ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान पीसीपीएनडीटी शाखा ने इस मामले में नांगल चौधरी स्थित मुरारी अस्पताल से कल दलाल ललित शर्मा को गिरफ्तार किया गया।

 

जैन ने बताया कि इस मामले के आरोपी चिकित्सक मुरारीलाल हंगामा कर मौके से दो अन्य लोगों के साथ फरार हो गया था लेकिन बाद में हरियाणा पुलिस ने चिकित्सक एवं व्यवधान के आरोपी गजराज को भी गिरफ्तार कर लिया जबकि एक अन्य दलाल मनोज की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में झुंझुनूं जिले के खेतड़ी एवं आसपास के क्षेत्र से महिलाओं को लेजाकर मुरारी अस्पताल में भ्रूण लिंग जांच कराने की सूचना प्राप्त हो रही थी और इसके बाद राज्य पीसीपीएनडीटी दल ने डिकाय दल तैयार कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

 

The post भ्रूण लिंग परीक्षण के आरोप में चिकित्सक सहित तीन गिरफ्तार appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2hfPO9u

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop