दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोगों की मौत
झांसी। झांसी जिले के लहर चूड़ा क्षेत्र में दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुलदीप ने आज यहां बताया कि लहर चूड़ा थाना क्षेत्र के गुड़ा गांव के पास कल शाम दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल आपस में टकरा गइ।
इस हादसे में धीवन सिंह, नंदकिशोर, बृजेश तथा लालाराम की मौत हो गई। इन सभी की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच थी। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है।
The post दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोगों की मौत appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2j5ZZxz
Comments
Post a Comment