जानिए मिताली ने सहवाग की कोनसी बात कर दी सच साबित
स्पोर्ट डेस्क: महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मैच से पहले भारतीय पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा की हमारी छोरिया छोरो से काम नहीं है। सहवाग की इस बात ‘म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के’ को भारत की बेटी मिताली ने सच कर दिखाया।
मिताली ने अपनी काबिलियत के दम पर आज पुरे विश्व में अपनी पहचान बनाई है। मिताली अपनी टीम की रीढ़ की हड्डी मानी जाती है। मिताली की तुलना सचिन से की जाती है। विश्व महिला क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाली राज पहली महिला हैं।
जानिए मिताली राज के रिकार्ड्स
मिताली राज अपने आप को क्रिकेट की पारी में तीसरे नंबर पर सफल बल्लेबाज मानती है। मिताली तीसरे नम्बर पर खेलना पसंद करती हैं। मिताली इंग्लैंड में चल रहे महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत की टीम की कप्तानी कर सही खेल रही थी।
मिताली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर हैं जिन्होने लगातार 7 वनडे मैचो में से 6 में हॉफ सैंचुरी बनाई हैं। खेल के अलावा मिताली एक डांसर भी है। मिताली राज ने डांस की ट्रेनिंग भरतनाट्यम नृत्य से भी प्राप्त की है, वो अच्छा नाट्य करती है।
मिताली ने सचिन तेंदुलकर की तरह ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 16 साल की उम्र में शुरूवात की थी। क्रिकेट के भगवान सचिन से भी मिताली की तुलना की जाती है। मिताली को 21 सितम्बर 2004 में अर्जुन अवॉर्ड से भी सम्मनित किया जा चुका है।
मिताली के नाम 48 अर्द्धशतक का रिकॉर्ड भी दर्ज है। 2002 में इग्लैंड के खिलाफ मिताली ने पहली बार दोहरा शतक लगाया था। भारत ने पहली बार इग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर कब्जा किया था। उस सीरीज में मिताली राज कप्तान थी।
The post जानिए मिताली ने सहवाग की कोनसी बात कर दी सच साबित appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2yc1jBP
Comments
Post a Comment