बच्चे करें खाने में आनाकानी तो इस तरह बदलें उनकी डाइट, रहेंगे हेल्दी
हेल्थ डेस्क। अधिकतर आपने देखा होंगा कि बच्चे खाने में बहुत आनाकानी करते है इसलिए उनके खाने को लेकर मां हमेंशा परेशान रहती है। बच्चे हेल्दी फूड के नाम से ही नफरत करते है उनको फास्ट फूड खाना बहुत पसंद होता है। इसलिए मां को यह टेंशन रहती है कि कहीं उनके शरीर में पोषक तत्वों की कोई कमी न रह जाए। आपको बता दें बच्चे हमेंशा लहसुन,टमाटर,पालक,कद्दू जैसी हेल्दी सब्जियां खाना बच्चों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है। ऐसे में मां को स्मार्ट तरीके से बच्चे की डाइट बदलनी चाहिए ताकि उसको भरपूर पोषण मिल सकें। इन चीजों को बच्चे शौक से खा भी लेंगे और मां की टेंशन भी खत्म हो जाएंगी। आइए जानते है ऐसी कुछ चीजो के बारे में ..
(1) दही :-
दही का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें जो पदार्थ मौजूद होते है इनसे शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति भी हो जाती है और यही नहीं इसमें मौजूद बैक्टिरिया शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जो बच्चे दहीं का सेवन करते है उन्हें मौसम के कारण होने वाली इंफैक्शन से राहत मिलती है। यही नहीं इसके अलावा इसका सेवन करने से सूजन, संक्रमण और एलर्जी संबंधी समस्याएं भी दूर हो जाती है। लेकिन आपको बता दें कि बच्चे इसके नाम से ही नफरत करते है।
– बच्चों को इस तरह खिलाएं दही :-
अगर बच्चे दही खाने में आनाकानी करें तो उनको आप दही का शेक,स्मूदी,श्रीखंड बनाकर दे सकते है। यही नहीं इसमें ड्राई फ्रूट डालकर भी आप बच्चे को खिला सकते है। ऐसे बच्चा शौक से दही खा लेगा।
(2) सब्जियां :-
हरी सब्जियों का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है जैसे विटामिन-ए, बी,सी , पोटेशियम,कैल्शियम,आयरन और सोडियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। आप भी जानते है कि बच्चे सब्जियों के नाम से ही दूर भागते है।
बच्चों को इस तरह खिलाएं सब्जियां –
आपको बता दें बच्चों को स्नैक्स खाना बहुत पसंद होता है आप उनको इसका सेवन हरी सब्जियां मिलाकर भी करा सकते है। आप बच्चों को सैंडविच, परांठा, रोल्स, वेज कबाब, बर्गर,टिक्की,म्चूरियन आदि में भी हरी सब्जियों का सेवन करा सकते है। यह तरीका आपके लिए बेस्ट है।
(3) टमाटर :-
टमाटर का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें पोषक तत्वों की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर टमाटर शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते है।
बच्चों को इस तरह खिलाएं टमाटर-
आप बच्चों को टमाटर को सूप,सलाद,पास्टा,पिज्जा आदि में मिलाकर खिला सकते है। यह बहुत ही अच्छा तरीका है उनको टमाटर खिलाने का।
The post बच्चे करें खाने में आनाकानी तो इस तरह बदलें उनकी डाइट, रहेंगे हेल्दी appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2gXEeM6
Comments
Post a Comment