रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहती हैं करीना
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपने चचेरे भाई रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहती हैं। करीना अपने चचेरे भाई रणबीर के बहुत करीब हैं। रणबीर और करीना के फैन लंबे वक्त से इन दोनों को एकसाथ सिल्वर स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। करीना से जब पूछा गया कि वह किस कपूर के साथ काम करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा, मुझे ऐसा लगता है कि ऐसे एक ही कपूर हैं और वह हैं रणबीर कपूर।
वह मेरे भाई हैं और देश में इस समय सबसे बेस्ट एक्टर हैं। वास्तव में यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी कि जिंदगी में कभी में रणबीर के साथ फिल्म में काम करूं। करीना ने कहा , मैं एक अच्छी भाई-बहन वाली स्टोरी में रणबीर के साथ काम करना चाहूंगी। हमारी जोड़ी गजब की है। मैंने कभी अपनी बहन के साथ काम नहीं किया है लेकिन मुझे उम्मीद है कि मुझे मेरे भाई के साथ काम करने का जल्द मौका मिलेगा।
The post रणबीर कपूर के साथ काम करना चाहती हैं करीना appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zvW5BJ
Comments
Post a Comment