बिग बी के साथ काम करना सपने से परे : अमित
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमित साध का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करना सपने से परे है। अमित साध ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘सरकार 3 में काम किया है। उन्होंने कहा , सरकार 3 जीवन बदलने वाली फिल्म थी। अमिताभ बच्चन के साथ काम करना और उनके साथ एक ही फ्रेम में होना सपना से परे है, इसलिए मैं आभारी हूं कि करियर की शुरुआत में मुझे उनके साथ काम का मौका मिला। मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही उनके साथ दोबारा काम करूंगा।
अमित ने कहा जब मुझे पता चला कि मैं सरकार 3 में अमित सर के साथ काम करने जा रहा हूँ तो खुशी के मारे उछल पड़ा था। सरकार 3 मेरे लिए सबसे एक्साइटिंग फिल्मों में से एक है। मैं बहुत खुश हूं कि मुझे बच्चन सर के साथ काम करने का अवसर मिला।
The post बिग बी के साथ काम करना सपने से परे : अमित appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2jr3AmL
Comments
Post a Comment