राजस्थानी दुपट्टे हैं आपके एथनिक लुक के लिए परफेक्ट
लाइफस्टाइल डेस्क: राजस्थान अपने कल्चर और ट्रेडिशन के लिए जाना जाता है। राजस्थानी कल्चर बहुत ही समृद्ध है और कल्चर की तरह वहां के दुपट्टे भी बाहर ही खूबसूरत हैं जो आपके हर एथनिक लुक के लिए परफेक्ट है।
लहरिया दुपट्टा:
राजस्थान का लहरिया प्रिंट बहुत पॉपुलर है। इस तरह के दुपट्टे में बहुत से रंग पाए जाते हैं और इसे कैरी करना बहुत आसान होता है लेकिन इसका फैब्रिक बहुत ही लाइट और सोबर होता है।
बांधनी दुपट्टा:
बांधनी दुपट्टा तो आपके सिंपल लुक को भी हैवी दिखाता है। इसे आप किसी भी ओकेजन के लिए कैरी कर सकती हैं।
मोथरा दुपट्टा:
मोथरा प्रिंट लहरियां जैसा नजर आता है लेकिन असल में इनमें फर्क होता है। इसके लिए पहले प्लेन दुपट्टे पर लहरिया पैटर्न बनाया जाता है और फिर इसे खोलकर डाइएनल लहरिया पैटर्न बनाया जाता है।
शिबोरी दुपट्टा:
शिबोरी प्रिंट भले ही बांधनी और लहरिया जितना पॉप्युलर ना हो, लेकिन बहुत ही खूबसूरत दुपट्टा होता है। इसे डाई करने की तकनीक बहुत अलग होती है।
The post राजस्थानी दुपट्टे हैं आपके एथनिक लुक के लिए परफेक्ट appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iNZXqF
Comments
Post a Comment