नाबालिग लड़की का अपहरण कर दिल्ली ले गए, वहां किया ये गंदा काम
धौलपुर। जिले के कौलारी थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दिल्ली में छह दिन तक सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ केश दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिग की मेडिकल जांच करवाई। पीड़िता नाबालिग ने बताया कि वह 24 अक्टूबर को बसई नबाब कस्बे में पढ़ने आई थी। छुट्टी होने के बाद वह घर जा रही थी तभी उसे रास्ते में गांव का ही युवक नरेंद्र मिला। वह और उसके साथी खेमा व रवि ने पीड़िता को जबरन गाड़ी में बिठा लिया और अपहरण कर ले गए। पीड़िता ने बताया कि उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया गया। पीड़िता को आरोपी दिल्ली के नरेला क्षेत्र में ले गए। वहां एक मकान में कैद कर दिया। आरोपियों ने 6 दिन तक दुष्कर्म किया।
इधर परिजन नाबालिग की तलाश में लगे रहे, लेकिन पता नहीं चला। 30 अक्टूबर को पीड़िता के चाचा के मोबाइल पर एक आरोपी बनवारी ने बताया कि उसकी बेटी उनके पास है। परिजन पीड़िता को लेने दिल्ली जा रहे थे कि किरावली गांव में नाबालिग को आरोपी छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने घटना की सूचना कौलारी थाना पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित नाबालिग के बयान और परिजनों द्वारा दी गई तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पोस्को एक्ट, 376 डी व अपहरण में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराकर आरोपियों की तलाश चालू कर दी है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
The post नाबालिग लड़की का अपहरण कर दिल्ली ले गए, वहां किया ये गंदा काम appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hfG7Uz
Comments
Post a Comment