sss

; //]]>

गैंगरेप के आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश

क्राइम डेस्क। चंडीगढ़ में एक लडक़ी से गैंगरेप के एक आरोपी आटो चालक ने आज बुड़ैल जेल में आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इरफान ने सुबह जेल में आइने का कांच अपने पेट में घोंपकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे गंभीर हालत में सेक्टर 32 के सरकारी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया है। इरफान को तीन दिन पहले गिरफ्तार किया गया था जबकि उसके दोनों साथियों किस्मत अली और मोहम्मद गरीब को परसों उत्तरप्रदेश से पकडक़र लाई थी। इन तीनों को आज ही अदालत में पेश किया जाना था।

 

 

उन्होंने बताया कि नौ दिन पहले एक 21 वर्षीय लडक़ी से चंडीगढ़ के सेक्टर 53 तीनों आरोपियों ने गैंगरेप किया था। युवती मोहाली जाने के लिए आटो लिया था, जहां वह पेइंग गेस्ट के रूप में रह रही थी। इरफान के आटो में अन्य दोनों आरोपी यात्रियों के रूप में आटो में बैठे हुए थे। इरफान ने पेट्रोल भराने के बहाने से आटो सेक्टर 42 की दिशा में मोड़ा और फिर सेक्टर 53 में ले जाकर एक सुनसान जगह पर तीनों ने लडक़ी से बलात्कार किया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपये का इनाम रखा था और इनाम की घोषणा के पोस्टर शहर में लगाये गये थे।

The post गैंगरेप के आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AbuVUe

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop