sss

; //]]>

कैंसर की दवाएं कर सकती हैं उच्च रक्तचाप का इलाज शोध

नई दिल्ली। कैंसर की रोकथाम के लिए बनी दवाइयों का उपयोग उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी किया जा सकता है। इसका पता एक नए शोध से पता चला है। अमेरिका के जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किया गया यह अध्ययन रक्तचाप के इलाज की दिशा में एक नया कदम है। बाजार में उच्च रक्तचाप के लिए कई तरह की दवाइयां उपलब्ध हैं लेकिन ये दवाइयां अलग-अलग तरीके से काम करती है जिसकी वजह से यह सभी मरीजों के लिए उपयुक्त नहीं हैं।

 

हाइपरटेंशन जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में रक्त वाहिका की वृद्धि के लिए जिम्मेदार फ्राइब्रोब्लास्ट वृद्धि कारक या एफजीएफ का पता लगाया गया है, जिससे कैंसर का विकास होता है और यह रक्तचाप पर भी प्रभाव डालता है। अनुसंधानकर्ताओं ने सुझाव दिया है कि जिस तरह कैंसर रोग विशेषज्ञ कैंसर को नियंत्रण में करने के लिए एफजीएफ निरोधी का इस्तेमाल करते हैं उसी तरह चिकित्सक एफजीएफ का इस्तेमाल रक्तचाप को नियंत्रित करने और हाइपरटेंशन से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिये भी कर सकते हैं।

The post कैंसर की दवाएं कर सकती हैं उच्च रक्तचाप का इलाज शोध appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2B9yBU9

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop