इस अभिनेता को फॉलो करते हैं अक्षय
मुंबई। बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार जाने माने अभिनेता डैनी को फॉलो करते हैं। अक्षय ने कहा यह सच है कि आज सब-कुछ है हमारे पास लेकिन, इसके बावजूद मुझे लगता है कि जिस तरह डैनी अपनी जिंदगी बिताते हैं और बिल्कुल सामान्य जिंदगी जीते हैं। अक्षय ने कहा , डैनी ने कभी अपने स्टारडम को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने हमेशा सामान्य और सिम्पल लाइफ जीने के बारे में ही सोचा।
उनके पास एक स्मॉल बियर कंपनी है, वह वहीं से पैसे कमाते हैं और फिर साल भर पूरी दुनिया को एक्सप्लोर करते हैं। मेरी भी चाहत है कि कभी मैं भी इसी तरह से जिंदगी जी सकूं! जब डैनी काम नहीं कर रहे होते हैं, उस व$क्त वह स्विमिंग करते हैं, गाना गाते हैं, अपनी फ्ल्यूएट बजाते हैं, दो महीने वह पूरी तरह दूसरी दुनिया में रहते हैं, अकेले! इसके बाद बाकी का समय वह अपने परिवार के साथ बिताते हैं। डैनी बिना स्ट्रेस के अपनी लाइफ जीते हैं और जिंदगी के मजे लेते हैं। यही उनकी खासियत है और उन्हें लगता है कि हर किसी को ऐसी जिंदगी जीनी चाहिए!
The post इस अभिनेता को फॉलो करते हैं अक्षय appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2i7Erko
Comments
Post a Comment