इन उपायों से बच सकते हैं आप डेंगू और चिकनगुनिया!
हेल्थ डेस्क। मानसून सीजन के दौरान डेंगू और चिकमगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों का बहुत प्रकोप होता है। यदि समय रहते इन पर ध्यान नहीं दिया गया तो ये बीमारियां रोगी के लिये काफी खतरनाक साबित हो सकती है। इन बीमरियो से बचकर रहना ही उपाय है।
इनसे बचने के लिये यह तरीके अपनाएं-इस दौरान शरीर को पूरी तरह ढककर रखें। इस मौसम में फुल स्लीव्स कपड़े पहनें।
बाजार, कार्यालय, स्कूल आदि सार्वजनिक जगह पर जाने से पहले मच्छर-रोधी क्रीम का इस्तेमाल करके ही घर से बाहर निकलें।
जो बच्चे जेल या क्रीम लगवाने में आनाकानी करते हैं। उनके लिए बाजार में आजकल रिस्ट बैंड और पैचेज़ भी उपलब्ध हैं। पैच को सिर्फ कपड़ों पर लगाना होता है, जिससे मच्छर दूर भाग जाएंगे।
जेल एलोवेरा और सिट्रोनेला के गुणों से भरपूर है। इसे यूज करने से किसी तरह की स्किन एलर्जी नहीं होती।
The post इन उपायों से बच सकते हैं आप डेंगू और चिकनगुनिया! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zOxXhj
Comments
Post a Comment