सिक्स पेक ऐब्स बना रही हैं ये एक्ट्रेस, टी-शर्ट उतार कर दिखाया बदन
मुंबई। सुष्मिता सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, बता दें इस मशहूर एक्ट्रेस की उम्र 42 साल हो गई है परन्तु आज भी ये एक्ट्रेस 20 साल की जैसे लगती है। फिल्मों को अलविदा कह चुकी ये एक्ट्रेस अपनी दोनों बेटियों की परवरिश में बिजी सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं। 42 की उम्र में उनपर 6 पैक ऐब्स बनने का भूत सवार हो गया और काफी हद तक वे इसमें सफल भी रही हैं।
हाल ही में सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी ऐब्स दिखते हुए तस्वीर पोस्ट की है। अच्छे तरीके से ऐब्स दिखने के लिए सुष्मिता ने अपनी टी-शर्ट ऊपर चढ़ा रखी है। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि ऐब्स बनने का काम जारी है, सुष्मिता के अनुसार, उन्होंने अपने 42वें जन्मदिन पर ऐब्स बनने का निर्णय लिया था और इसे पूरा करने के लिए लगातार ट्रेनिंग ले रही है।
खबरों की माने तो ऐसी ही एक तस्वीर सुष्मिता ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्हें फैन्स से इसपर अलग-अलग तरीके के रिएक्शन मिले। किसी ने उनकी तारीफ की, तो कुछ ने शादी के लिए प्रपोजल दे डाला है तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस पोस्ट पर 93 हजार 453 लाइक्स और 1300 कमेंट्स मिल चुके हैं।
गौरतलब है कि, वर्ष 1994 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का क्राउन जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। इस टाइटल से पहले सुष्मिता ने ऐश्वर्या राय को मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हराया था। मिस यूनिवर्स के तौर पर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के बाद सुष्मिता ने 1996 की फिल्म ‘दस्तक’ से बॉलीवुड में कदम रखा. ‘बीवी नंबर 1’, ‘मैंने प्यार क्यों किया’, ‘मैं हूं न’, ‘फिलहाल’, बंगाली फिल्म ‘निर्बाक’ उनकी चर्चित फिल्मों में शामिल हैं। साल 2010 से 2013 तक सुष्मिता ने ‘आई एम शी’ पीजेंट का आयोजन किया जाता है, जिसके जरिए मिस यूनिवर्स के लिए भारत के प्रतिनिधि का चयन किया जाता था।
The post सिक्स पेक ऐब्स बना रही हैं ये एक्ट्रेस, टी-शर्ट उतार कर दिखाया बदन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2iDax3F
Comments
Post a Comment