जीत के बाद विराट बोले- पंड्या की गेंदबाज़ी पर पूरा भरोसा था!
खेल डेस्क। न्यूजीलैण्ड के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच को जितने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली गेंदबाज हार्दिक पंड्या की जमकर तारीफ की है। कोहली ने कहा की उन्हें पंड्या के ऑफ कटर्स पर पूरा भरोसा था। न्यूजीलैण्ड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में आखिरी ओवर में पंडया ने अपना कमाल भी दिखा दिया था। मंगलवार को हुए टी-20 के आखिरी मैच में न्यूजीलैण्ड को आखिरी ओवर में 19 रन चाहिए थे और पंड्या ने 12 रन ही दिए। भारत ने टी-20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया।
कोहली ने पंडया के तारीफों के पुल बांधते हुए कहा की हमें हार्दिक पर पूरा भरोसा था। उसके ऑफ कटर्स बेहतरीन होते हैं। विकेट में नमी थी लिहाजा गेंद विकेट पर जम रही थी। आखिरी ओवर के दौरान जब चोट लगी थी तब पंड्या ने विराट से कहा था कि मैं ओवर की बाकी गेंदें कर लूंगा, आप चिंता मत करो। विराट ने कहा एक कप्तान के तौर पर जब आपको गेंदबाज से इस तरह का आत्मविश्वास मिलता है, तो आपके पास कहने को कुछ नहीं होता। उसे अपनी क्षमता पर भरोसा था और वह हमारे लिए ये भूमिका निभाने में कामयाब रहा।
The post जीत के बाद विराट बोले- पंड्या की गेंदबाज़ी पर पूरा भरोसा था! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zsbsvD
Comments
Post a Comment