sss

; //]]>

अभिनय को कभी अलविदा नहीं कहेंगी केट विंसलेट

लॉस एंजिलिस। हॉलीवुड अभिनेत्री केट विंसलेट ने कहा है कि वह कभी भी अभिनय को अलविदा नहीं कहना चाहती और तब तक फिल्मों में काम करती रहेंगी जब तक जीवित रहेंगी। 42 वर्षीय अभिनेत्री कहा है कि लंबे समय तक करियर बरकरार रखने के लिए आत्मसंतुष्ट बने रहना जरूरी है।

हार्पर बाजार को दिए साक्षात्कार में केट ने कहा, मैं वैसी नहीं बनना चाहती हूं जो एक बार ऑस्कर जीतकर धरती से गायब हो जाते हैं। मैं वैसा इंसान होना चाहती हूं जो 90 साल की उम्र में भी अभिनय करती हो। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें जिस तरह के किरदार करने को मिल रहे हैं, वह उससे खुश हैं। केट ने कहा कि मुझे 22 के बदले 42 का होना बुरा नहीं लगता है।

मैं ईमानदारी पूर्वक इस स्थिति से खुश हूं कि मुझे वैसी पटकथा नहीं भेजी जाती है जिसकी मुख्य प्राथमिकता आंखों को भाना होता है। मुझे उन महिला किरदारों को निभाने में खुशी होती है जो जिंदगी के अनुभवों से गुजर चुकी हो। ऐसा होने पर अनुकूल होने का दबाव समाप्त हो जाता है।

The post अभिनय को कभी अलविदा नहीं कहेंगी केट विंसलेट appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2AnBqjZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop