sss

; //]]>

वर्कआउट करके पाएं घुटने के दर्द से आराम

अधिक वजन, मांसपेशियां लचीली न होना, किसी तरह की चोट लगना और सही डाइट न लेने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसी कारण जोड़ों खासतौर पर घुटने में दर्द को लेकर ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। सर्दियों में यह दर्द मांसपेशियों में अकडऩ के कारण बढ़ जाता है। नियमित एक्सरसाइज कर राहत पा सकते हैं।

हड्डी रोग विशेषज्ञों के अनुसार वर्कआउट से जोड़ों में लचीलापन बढऩे के साथ अकडऩ दूर होती है। खासतौर पर जांघ के पिछले और आगे के हिस्सों की मांसपेशियों में मजबूती आती है जिससे घुटनों पर असर होने से दर्द कम हो जाता है।

स्क्वैट्स

ज्यादातर लोग घुटने के दर्द के दौरान स्क्वैट से परहेज करते हैं लेकिन सही मायने में यह काफी कारगर एक्सरसाइज है। स्क्वैट में दोनों पंजों के बीच थोड़ा गैप रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। अब कंधा सीधा रखते हुए दोनों हाथों को बराबरी में आगे की तरफ रखें। अब कमर को नीचे और पीछे की ओर धकेलते हुए घुटने की सीध तक झुकें। ध्यान रहे कि वजन पंजों पर नहीं बल्कि हील पर हो। इसके बाद सीधे खड़े हो जाएं। बैलेंस बनाने में दिक्कत हो तो दीवार के सहारे पीठ सटाकर भी इसे कर सकते हैं। 10-15 बार इसे दोहराएं।

खांसी-जुकाम में काली मिर्च के फायदे जानकर रहे जाओगे हैरान

नी-बेंड्स

कूल्हों से जुड़ी मसल्स को सक्रिय रखने में यह वर्कआउट अच्छा है। इनमें दर्द हो तो घुटनों पर सीधा असर होता है। सीधे खड़े होकर एक पैर को घुटने से मोडक़र पंजा पीछे की ओर ले जाएं। दूसरा पैर सीधा रखें। दोनों हाथ कमर पर रखें। कंधा सीधा व सीना उठा हो। इस स्थिति में 10 सेकंड रुककर दूसरे पैर से दोहराएं।

ब्रेन स्ट्रोक ले सकता है आप की जान, होता है अधिक बीपी, तनाव, शुगर से

प्लांक

यह वर्कआउट बॉडी के सही पोश्चर में मददगार है। बॉडी का पोश्चर जितना ज्यादा गलत होगा, शरीर का संतुलन बनाने के लिए मसल्स को उतना ही ज्यादा काम करना पड़ेगा। ऐसे में जोड़ों पर जोर पडऩे से घुटने पर भी ज्यादा दबाव आता है जिससे दर्द होता है। कोहनी से कलाई तक के हिस्से को जमीन पर रखकर शरीर का संतुलन बनाना होता है।

स्टेप अप

इस अभ्यास के लिए सीढिय़ों के दो स्टेप की जरूरत होगी। जिनपर सीढ़ी चढऩे और उतरने की क्रिया जल्दी और बार-बार करनी होती है। शुरुआत में अभ्यास के बाद पैरों की मांसपेशियों में दर्द के साथ अकडऩ होगी। लेकिन नियमित ऐसा करने से आराम मिलने लगेगा। यह ऐसी प्रक्रिया है जैसे सीढ़ी चढ़ रहे हैं और उल्टे तरीके से सीढ़ी उतर रहे हैं।

लैग एक्सटेंशन

जोड़ों में रक्त का संचार बढ़ाने और मसल्स के विकास में यह एक्सरसाइज मददगार होती है। एक कुर्सी के आगे वाले किसी भी पैर पर इलास्टिक बैंड बांध दें। अब कुर्सी पर कमर सीधी रखते हुए बैठें और पंजे जमीन पर टिके हों। अब बैंड को पैर पर इस तरह अटकाएं कि पंजा जांघ के बराबर लाते समय इसे खींचने में आसानी हो। इसे दूसरे पैर से भी दोहराएं।

The post वर्कआउट करके पाएं घुटने के दर्द से आराम appeared first on Times Bull.



from Times Bull http://ift.tt/2yt5iKx

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop