sss

; //]]>

तेजी से बढ़ी है मोदी की लोकप्रियता : अमित शाह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता पूरे देश में बहुत तेजी से बढ़ी है और अर्थव्यवस्था के प्रति लोगों की संतुष्टि सर्वोच्च स्तर पर है। शाह ने ट््वीट करके कहा, प्यू ग्लोबल रिसर्च के सर्वेक्षण का परिणाम महत्वपूर्ण है। मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद लोगों का सरकार और लोकतंत्र में विश्वास तथा यह भरोसा बढ़ा है कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी की लोकप्रियता पूरे देश में और प्रत्येक भौगोलिक समूह में बढ़ी है। विभिन्न मुद्दों से निपटने के प्रधानमंत्री के तरीके को भी लोगों ने स्वीकार किया है। गौरतलब है कि एक सर्वेक्षण में मोदी एक बार फिर से सबसे लोकप्रिय राजनेता के रूप में उभरकर आए हैं। अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा करवाए गए सर्वे के अनुसार मोदी भारतीय राजनीति में इस बार भी सबसे लोकप्रिय राजनेता हैं जबकि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दूसरा स्थान मिला है।

इस साल 21 फरवरी से 10 मार्च के बीच किए गए सर्वेक्षण के अनुसार 88 प्रतिशत लोगों ने मोदी को सबसे लोकप्रिय हस्ती माना है। इस सूची में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी 58 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 57 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 39 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर रहे हैं।

The post तेजी से बढ़ी है मोदी की लोकप्रियता : अमित शाह appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2zQKmP1

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop