आखिर क्यों रितेश ने कहा, डर नहीं लगता टाईगर जिंदा हैं या पद्मावती से!
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार रितेश सिधवानी का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म फुकरे रिटन्र्स को लेकर टाइगर जिंदा है और पद्मावती जैसी फिल्मों से उन्हें कोई डर नही है। संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावती’.. सलमान खान की ‘टाईगर जिंदा है’ के साथ ही दिसंबर में सुपरहिट फिल्म फुकरे की सीक्वल ‘फुकरे रिटन्र्स’ प्रदर्शित होने जा रही है।
फिल्म फुकरे रिटन्र्स के निर्माता रितेश सिधवानी से जब पूछा गया कि क्या पद्मावती और टाईगर जिंदा है के बीच फुकरे रिटन्र्स खो नहीं जाएगी, पर निर्माता ने सीधे जवाब दिया बिल्कुल नहीं। हमें पद्मावती या टाईगर जिंदा है से कोई डर नहीं। मुझे लगता है फुकरे रिटन्र्स उन दोनों से काफी अलग फिल्म है।
रितेश सिधवानी ने कहा कि मुझे पता है कि पद्मावती कितनी बड़ी फिल्म है और टाईगर जिंदा है सलमान खान की फिल्म है। लेकिन फुकरे को उसकी कॉमेडी बचाएगी। फिल्म का कंटेंट काफी अलग है। जैसे गोलमाल अगेन सुपरहिट हुई लेकिन लोगों ने सीक्रेट सुपरस्टार को भी पसंद किया।
The post आखिर क्यों रितेश ने कहा, डर नहीं लगता टाईगर जिंदा हैं या पद्मावती से! appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2AUjHRn
Comments
Post a Comment