मुनरो और बोल्ट ने दिलाई न्यूजीलैंड को जीत
खेल डेस्क। न्यूजीलैंड टीम के ओपनर कोलिन मुनरो के मात्र 58 गेंदों में ठोके गए नाबाद 109 रन की तूफानी शतक के बाद तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (34 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने भारत को शनिवार को दूसरे ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 40 रन से हराकर तीन मैचों की ट्वंटी-20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।
मेहमान न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुनरो के शानदार नाबाद शतक की बदौलत दो विकेट पर 196 रन का मजबूत स्कोर बनाया और फिर मेजबान भारत को निर्धारित 20 ओवर में सात विकेेट पर 156 रन पर रोक कर 40 रन से मैच अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड से मिले 197 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने 11 रन के अंदर ही अपने दोनों ओपनरों शिखर धवन (1) और रोहित शर्मा (5) का विकेट गंवा दिया।
बोल्ट ने शिखर को बोल्ड और रोहित को विकेटकीपर फिलिप्स के हाथों कैच कराया। अपना दूसरा ट्वंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे श्रेयस अय्यर ने कप्तान विराट कोहली (65) के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 रन की अर्धशतकीय साझेदारी जरुर की। लेकिन यह टीम की जीत के लिए नाकाफी रहा। अय्यर 21 गेंदों में चार चौकों की सहायता से 23 रन बनाकर कोलिन मुनरो की गेंद पर का एंड बोल्ड हो गए।
The post मुनरो और बोल्ट ने दिलाई न्यूजीलैंड को जीत appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2y1SUkd
Comments
Post a Comment