जानवर चराने गई किशोरी के साथ जबरन किया ये गंदा काम, और फिर…
क्राइम डेस्क। यूपी में महोबा के अजनर क्षेत्र में एक दलित किशोरी के साथ बलात्कार करने और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश मे जुट गई है। पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार ने आज यहां बताया कि नगारा डांग गांव में छह माह पूर्व की घटना में जंगल मे जानवर चराने गई किशोरी को छत्तू नामक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाया। मामले की शिकायत पुलिस से किये जाने पर आरोपी ने पीडि़ता को परिवार समेत जान से मार देने की धमकी दी।
उन्होने बताया कि आरोपी की धमकी से डरी किशोरी चुप रही मगर गर्भ धारण कर अहसास होने के बाद उसने आरोपी को इसकी खबर दी जिसके बाद युवक ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इस मामले में पीडि़त किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को अधिनियम तथा दलित उत्पीडऩ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
The post जानवर चराने गई किशोरी के साथ जबरन किया ये गंदा काम, और फिर… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2izvAVt
Comments
Post a Comment