sss

; //]]>

आखिर क्यों होता है समुद्र का पानी खारा? जानिए…

रोचक डेस्क। जैसा की आप सभी जानते है की समुद्र का पानी लवणयुक्त होता है, लेकिन नदियों या जलाशयों का पानी ऎसा खारा नहीं होता है। आखिर इसके पीछे क्या क्या कारण हो सकता है?

दरअसल, समुद्र के अंदर मध्य सागर क्षेत्र में ‘ज्वालामुखी’ और ‘जल विद्युत धातु’ और गैर-धातु आयन समुद्र में उत्सर्जित करते हैं। जिसके कारण इस प्रक्रिया द्वारा लवण बनता है।

जैसा की आप सभी जानते है की वर्षा का पानी थोडा-सा अम्लीय होता है। जब ये बारिश के बूंदें चट्टानों पर गिरती हैं, तो वे उन्हें धीरे-धीरे पिगला देती हैं। जिसके कारण समुद्र में गिरने वाली सभी सभी नदिया अपने साथ लवणीय पानी को बहा लाती है जिसके कारण इन सभी का मिश्रण हो जाता है।

इसके अलावा, खनिज युक्त धूल भरी आंधी जब पृथ्वी से सागर की ओर बहती है, जिसके कारण खनिज में मिला हुआ लवण सागर में मिल जाता है। और जब समुद्र से पानी वाष्पित होकर वर्षा वाले बादलों का निर्माण करता है, तो जल चक्रपूरा होता है, लेकिन पानी में मिला हुआ वह लवण सागर में ही रह जाता है।

इसी का नतीजा है कि लाखों वर्षो तक सागर में इन लवणों के संचित होने की प्रक्रिया से पूरी दुनिया के समुद्री जल में लवण की मात्र लगभग 3.5 फीसदी तक हो चुका है। गौरतलब है कि समुद्री जल में लवण की मात्र संतुलित होने की एक वजह यह भी है की समुद्री जीव द्वारा प्रयोग किया जाता है। ऎसा आकलन किया गया है कि पूरी दुनिया के समुद्र में सगभग 505 खरब टन लवण है और यह पूरी पृथ्वी को 45 मीटर गहराई तक ढकने के लिए पर्याप्त है।

The post आखिर क्यों होता है समुद्र का पानी खारा? जानिए… appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2hJhjVT

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop