बुलंदशहर में दिव्यांग वृद्धा के साथ सामूहिक बलात्कार
क्राइम डेस्क। यूपी में बुुलन्दशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में एक दिव्यांग वृद्धा के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में नामजद एक आरोपी चमन को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके दो साथी अभी भी फरार है। पुलिस क्षेत्राधिकारी मनीष कुमार ने आज यहां बताया कि जहांगीराबाद कोतवाली इलाके में कल 65 वर्षीय मूक बधिर महिला अपने पति एवं बेटे को खाना देने के लिए खेत में गई थी। शाम के समय खेत से वापस लौटते समय खेत में काम कर रहे पड़ोसी ने अपने दो साथियों के साथ महिला को दबोच लिया और खींचकर खेत में ले गए। उसके साथ बलात्कार किया।
महिला के परिजनों का आरोप कि विरोध करने पर उन लोगों उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और मरणासन्न अवस्था में एक गड्ढे में फेंककर भाग गए। महिला जब घर वापस नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की और उसे गड्ढे से निकाला । पीडि़ता के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चमन भसह समेत तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर महिला को डाक्टरी के लिए भेज दिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पीडि़त महिला न सुन सकती है और न बोल सकती है। इसी कारण उसका मजिस्ट्रेट के सम्मुख 164 के तहत बयान दर्ज नहीं कराया गया। अपने साथ हुई घटना को भी महिला इशारों से बता रही है। उन्होंने बताया कि घटना के मुख्य आरोपी चमन भसह को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला का मेडिकल कराया गया है। रिपोर्ट अभी नहीं आई है। उन्होंने बताया कि ट्रांसलेटर के माध्यम से मजिस्ट्रेट के सम्मुख पीडि़ता के बयान दर्ज कराने की मांग की जा रही है। गिरफ्तार चमन भसह की पीडि़ता ने पहचान की है।
The post बुलंदशहर में दिव्यांग वृद्धा के साथ सामूहिक बलात्कार appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hjUpUg
Comments
Post a Comment