sss

; //]]>

पिता ने पुत्री की हत्या कर शव को नदी में फेका

दरभंगा। बिहार के दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलनवाज अहमद ने आज यहां बताया कि सदर थाना के गौंसा गांव निवासी राजकुमार साह अपने ससुराल में पिछले कई वर्षो से रह रहा था। पिछले 30 अक्टूबर को पिता ने अपनी बेटी रीता कुमारी को गांव के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।

इसके बाद क्रोधित पिता ने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर उसके शव को एक बोरे में बंद कर कमला नदी में फेक दिया। अहमद ने बताया कि मृतका के नाना जुगेश्वर साह ने अपने दामाद पर नातिन की हत्या का आरोप लगाते हुए रविवार को संबंधित थाना में एक नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कल देर शाम से कमला नदी के दोनों किनारों पर तलाशी अभियान चलाया लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने आज सुबह नदी के किनारे से रीता का शव बरामद कर लिया है जिसे पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। इस सिलसिले में मृतका के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है जिससे पूछताछ की जा रही है।

The post पिता ने पुत्री की हत्या कर शव को नदी में फेका appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2iylROr

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop