बेटे के साथ राने लगे सनी देओल
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ की शूटिंग के दौरान अपने पुत्र करण देओल को रोते देख रो पड़े। करण देओल फिल्म‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। अपने बेटे की एंट्री को लेकर सनी काफी खुश भी हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके बेटे के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह रोने लगे। हालही में सनी और करण एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान रो पड़े है।
फिल्म ‘पल पल दिल के पास’ की शूटिंग मनाली में चल रही थी। फिल्म की शूटिंग 15,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर शूटिंग हो रही थी। जहां का तापमान शून्य से नीचे चार डिग्री तापमान था। ऐसे में एक एक्शन सीन के दौरान करन और एक्ट्रेस सहर बाम्बा को एक सीन के दौरान गुंडों से बचकर भागना था लेकिन खराब मौसम की वजह से करन ऐसा नहीं कर पा रहे थे, और वह बार-बार रीटेक ले रहे थे। जिसकी वजह से वह काफी परेशान हो गए और रोने लगे। बेटे की ऐसी हालत देख सनी भी इमोशनल हो गए और वह भी रोने लगे। इस दौरान सनी ने बेटे करण से कहा कि सॉरी बेटा, परन्तु मैं यह सब तुम्हारे करियर के लिए कर रहा हूं। जिसके बाद दोनों काफी इमोशनल हो गए।
The post बेटे के साथ राने लगे सनी देओल appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xJT5R2
Comments
Post a Comment