भूमि विवाद में छह लोग गंभीर रूप से घायल
बेतिया। बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मुफ्फसिल थाना के पांडेय टोला में आज भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुयी हिंसक झड़प में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पांडेय टोला निवासी भरतभूषण राय और अवधकिशोर राय के बीच भूमि के एक हिस्से को लेकर विवाद चल रहा था।
दोनों के बीच फसल काटने को लेकर सुबह विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनो पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल भरत भूषण राय को बेहतर इलाज के लिये पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल जबकि अन्य को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।
The post भूमि विवाद में छह लोग गंभीर रूप से घायल appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2z6fgCy
Comments
Post a Comment