‘करीब-करीब सिंगल’ को लेकर परेशान है तनुजा चंद्रा
मुंबई। बॉलीवुड निर्देशक तुनजा चंद्रा अपनी आगामी फिल्म करीब-करीब सिंगल को लेकर नर्वस है। तनुजा चंद्रा ने इरफान खान और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री पार्वती को लेकर फिल्म ‘करीब-करीब सिंगल‘ बनाई है। इरफान जहां फिल्म को लेकर उत्साहित हैं वही तनुजा चंद्रा काफी नर्वस महसूस कर रहीं हैं। तनुजा चंद्रा ने कहा, जब सह-लेखक गजल और मैं फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे थे तब मुझे नहीं लगा था कि हम प्रॉडक्शन के स्तर तक भी पहुंच पाएंगे।
राजस्थान और गंगटोक में शूटिंग करते समय मैंने सोचा,‘क्या हम कभी इसे एडिट करेंगे? ‘एक्टिंग के दौरान मुझे लगा कि यह फिल्म कभी दिन की रोशनी नहीं देख सकती है लेकिन अब यह 10 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है और मुझे काफी बेचैनी हो रही है। तो, कोई फिल्म क्यों बनाता है, आप पूछते हैं? तो उसका जवाब है इसी पागलपन और अप्रत्याशित रोलर-कोस्टर की सवारी के लिए। गौरतलब है कि पार्वती इस फिल्म के माध्यम से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। ‘करीब करीब सिंगल’ माडर्न कपल की समकालीन प्रेम कहानी है, जो ऑनलाइन डेटिंग के माध्यम से मिलते हैं। यह फिल्म 10 नवंबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी।
The post ‘करीब-करीब सिंगल’ को लेकर परेशान है तनुजा चंद्रा appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2hJMoJ8
Comments
Post a Comment